बुधवार, 22 जुलाई 2020

अमेरिका (युएस) का सबसे बडा परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र कौन-सा है और कहाँ पर स्थित है ?( WHICH IS THE LARGEST NUCLEAR POWER PLANT OF AMERICA (US) AND WHERE IS IT LOCATED IN HINDI ) - UHP


अमेरिका का सबसे बडा परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र कौन-सा है और कहाँ है ?


palo verde nuclear generating station credit-wikipedia and power-technology.com

अमेरिका के सबसे बडे परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र के बारे (About America's Largest Nuclear Power Plant)


अमेरिका के सबसे बडे परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र का नाम "पालो वर्डे न्युक्लेयर जनरेटिंग स्टेशन(Palo Verde Nuclear Generating Station)" है और यह एरिजोना के टोनोफा(टोनोफा,एरिजोना)(Tonopah,Arizona) मे स्थित है। टोनोफा एरिजोना के पश्चिम के ओर है जिसके कारण यह ऊर्जा सन्यंत्र फिनिक्स शहर से 72 किलोमीटर(42 मील) दूर है। यह ऊर्जा सन्यंत्र विश्व का एकलौता एक परमाणु सन्यंत्र है जो किसी भी बडे जल स्त्रोत से पास नही है यह परमाणू ऊर्जा सन्यंत्र रेतीले क्षेत्र मे स्थित है इसके पास मे सिर्फ गाली नामक नदी है। यह परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र आस-पास के शहर और कस्बो सीवेज ट्रिटेड(SEWAGE TREATED) पानी का उपयोग किया जाता है। पालो वर्डे परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र मे तीन इकाई अथवा युनिट लगाए गए है। इस परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र की कुल क्षमता 3.93 गीगावाट(GW) है और इसका वार्षिक उत्पादन 3.2 करोड मेगावाट-घंटे(32 MILLION MEGAWATT-hours,MWh) की बिजली उत्पादित करता है। इस परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र के मालिक और संचालन सन्युक्त रुप से एरिजोना पावर सर्विस है जिनके पास 29.1 प्रतिशत मालिकाना अधिकार है और इसके अलावा
साल्ट रिवर प्रोजेक्ट(Salt River Project) के पास 17.5%,
एल पासो इलेक्ट्रिक(El Paso Electric) के पास 15.8%,
पब्लिक सर्विस कंपनी ऑफ न्यु मैक्सिको(Public Service Co. Of New Maxico) के पास 10.2%,
साउधर्न कैलिफोर्निया पब्लिक पावर ऑथोरिटी(Southern California Public Power Authority के पास 5.9%,
लॉस एंजिलंस डिपार्टमेंट ऑफ वाटर अ‍ॅण्ड पावर(Los Angles Department Of Water and Power) के पास 5.7% है।

पालो वर्डे न्युक्लेयर जनरेटिंग स्टेशन यह परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र 4000 हजार एकड(Acre) के क्षेत्र मे फैला हुआ है और इसमे कर्मचारियो(Employee) की संख्या 2055 है। यह परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र एरिजोना के 40 लाख घरो को बिजली की आपुर्ति करता है अथवा आस-पास के इलाको का मुख्य स्त्रोत भी यही है।


कुछ अधिक जानकारी(SOME MORE INFORMATION) :- पालो वर्डे न्युक्लेयर जनरेटिंग स्टेशन के लिए यह क्षेत्र बहुत ही विवादास्पद रहा था आलोचको का दावा था की यह क्षेत्र उनकी पहली पसंद नही थी और ऐसा इसलिए था क्योंकी यह क्षेत्र एक रेगिस्तान था,यहाँ पानी आपुर्ति नही के बराबर थी और यहाँ वायु बहुत ही तेह चलती रहती है जिससे यह फिनिक्स और आदि महानगरो को संकट मे डाल देते। इस क्षेत्र को विकल्प के तौरपर चुना गया था इसका कारण यह था की यह किथ तुरले(Keith Turle)(किथ तुरले एरिजोना पावर सर्विस के अध्यक्ष थे) के एक रिश्तेदार के स्वामित्तव मे था। इस परमाणु ऊर्जा सन्यंत्र के तीनो युनिट मे से पहले और दुसरे युनिट को सन 1986 और तीसरे को 1988 से व्यवसायिक तौर पर संचालन किया जाने लगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Trending Post