बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

< iframe > टॅग(tag) के बारे मे जानकारी हिंदी मे(IN HINDI)

< iframe > टॅग के बारे मे जानकारी

__ :- यह वेबसाइट मे एक स्क्रीन को बनाने के लिए किया जाता है जैसे कि आप अपने वेबसाइट मे एक दुसरी वेबसाइट को भी दिखा सकते है इसके उपयोग से इसके लिए आप को बस यह टॅग लिखना है और चालु टॅग(opening tag) के अंदर आपको src="" लिखकर उसमे वेबसाइट का लिंक डालना है और यह उस वेबसाइट को आपके वेबसाइट मे देख सकते है और आप इस स्क्रीन का आकार भी तय कर सकते है width और height एट्रिब्युट का उपयोग करके ऐसा किया जाता है।हम आपको इसका कोड नीचे दे रहे है आप इस कोड को नीचे दिए गए HTML EDITOR मे रन करके देखे।

< hr >,< img > टॅग(tag) के बारे जानकारी हिंदी मे(IN HINDI)

< hr >,< img > टॅग के बारे जानकारी

, :- hr टॅग का उपयोग हम वेबसाइट मे एक आडी रेखा बनाने के काम आती या यह टॅग लिखने के बाद वेबसाइट मे एक आडी रेखा बन जाती है। img टॅग का उपयोग वेबसाइट फोटो डालते अथवा लगाते है यह टॅग एक एम्प्टी टॅग यानी की इसे कोई बंद करनेवाला टॅग नही है और hr का भी वही प्रकार है। आप img टॅग लिखकर उसमे src="" एट्रिब्युट लिखकर उसमे फोटो का युआरएल डाल दे और उस फोटो का आकार भी तय कर सकते है width="" और height="" एट्रिब्युट का उपयोग करके। हम आपको इन दोनो का कोड नीचे दे रहे है आप उसे नीचे दिए गए HTML EDITOR मे रन करके देखे।

< header >, < footer > टॅग(tag) के बारे मे जानकारी(IN HINDI)

< header >, < footer > टॅग के बारे मे जानकारी

:- header टॅग के वेबसाइट बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक होता है हम आपको इसका उदाहरण एक फोटो देकर समझाएंगे की यह कैसे काम करता है। वेबसाइट को तीन हिस्सो मे बांटा जाता है या तीन प्रमुख हिस्सो को अलग-अलग कोड करते है और वह तीन सबसे पहला ऊपरी हिस्सा होता है जिसे हेडर(header) कहते है और बीच के हिस्से को मिडल(middle) कहते है तथा नीचेवाले हिस्से को फुटर(footer) कहते है। header यह किसी वेबसाइट के ऊपर का हिस्सा बनाने के काम आता है जिसमे आप वेबसाइट का लोगो यानी कि चिन्ह और अलग-अलग क्षेत्र के विषयो के बारे मे आप बताते है जैसे की आप कभी किसी समाचार पत्र की वेबसाइट यानी की न्युज वेबसाइट(news website) पर गए होंगे तो आप वहाँ देखे की कैसे ऊपर उनका चिन्ह(logo) और विषयो के बारे मे लिखा होता है जहाँ आप क्लिक करके सीधे आप उस विषय के बारे मे और जान सकते है आप इसे बनाने के लिए header tag के अंदर सभी कोड करे। footer यह वेबसाइट के नीचेवाला हिस्सा बनाने के काम आता है जहाँ आप अपने वेबसाइट के बारे मे जानकारी और वेबसाइट के असली होने का प्रमाण देते है इसे बनाने के लिए आप footer टॅग लिखकर उसके अंदर सभी कोड करे। आप नीचे दिया गया फोटो देखे।

आप बीच के हिस्से को कोड करने के लिए सीधे कोड करना शुरु करे इसके लिए कोई विशेष टॅग(special tag) नही है। इसका प्रभाव शुरुआत मे नही होता लेकीन आप जैसे-जैसे कोड करेंगे वैसे-वैसे इसका प्रभाव होगा। यह अधिकतर वेबसाइट का थेम(theme) बनाने के काम आता है। आप नीचे दिए गए कोड को नीचे दिए गए HTML EDITOR मे रन करके देखे।

direct write code here

direct write code here

< legend >,< form>,< input >,< button >,< center > टॅग(tag) के बारे मे जानकारी हिंदी मे( IN HINDI)

< legend >,< form>,< input >,< button >,< center > टॅग के बारे मे जानकारी

<legend>__</legend>,

, :- form टॅग़ का उपयोग कोई भी और किसी तरह का फॉर्म बनाने के लिए किया जाता है जैसे की लॉगिन फॉर्म, एडमिशन फॉर्म आदि इस प्रकार के फॉर्म बनाने के लिए किया जाता है जिसे आप वेबसाइट पर डाल सकते है यह टॅग सर्वर को यह बताता है की यहाँ से फॉर्म शुरु हो रहा है। legend का उपयोग एक प्रकार से फॉर्म के लिए ही किया जाता है यह फॉर्म के शीर्षक के काम आता है और यह लगाने से अच्छा प्रभाव भी पडता है। input टॅग का कार्य यह होता है की जानकारी को इकट्ठा करना यह दर्शकी जानकारी प्राप्त करने मे सहायता करता है। इसका कोड आपको नीचे दिया गया है आप उसे नीचे दिए गए HTML EDITOR मे यह कोड लिखकर रन करे। यदि आपको युजर से सिर्फ कोई जानकारी गिनती यानी नम्बर मे चाहिए तो ति आप type="" मे numbar शब्द का उपयोग करे। आप फॉर्म का निर्माण करते समय fieldset टॅग का उपयोग करे यह बहुत आवश्य्क है।
<fieldset> <legend>Admisson form</legend> NAME :-
ADDRESS :-
</fieldset>
__,__ :- इसका उपयोग बटन बनाने मे किया जाता है जिससे वेबसाइट पर एक अलग प्रभाव पडता है। वेबसाइट मे बटन बनाना बहुत आसान होता है बस आपको यह टॅग लिखकर उसमे आप कुछ भी लिख सकते है और आपने जो लिखा है उस नाम का बटन बन जाएगा और आपको उसे किसी वेबसाइट को जोडना यानी की लिंक करना है तो आप बटन टॅग मे < a > टॅग़ का उपयोग करे। center टॅग का उपयोग करने से आपका बटन स्क्रीन के बीच मे आ जाएगा। आप इस टॅग़ को जिसके भी बाहर लगाएंगे वह एकदम बीच मे आ जाएगा अथवा आप जिसे चाहे उसे इस टॅग से बीच मे ला सकते है। इसका कोड नीचे दिया गया है आप उसे नीच्र दिए गए HTML EDITOR मे रन करके देखे।   click here

< ul >,< li >,< ol >,< il > टॅग(tag) के बारे मे जानकारी हिंदी मे (IN HINDI)

< ul >,< li >,< ol >,< il > टॅग के बारे मे जानकारी

:- ul का अर्थ है अनऑडरेड लिस्ट(unorderd list) और li का अर्थ है लिस्ट। आप इसकी सहायता से कोई भी लिस्ट यानी की सूची बना सकते है जिसे आप सूची क्रमांक नही दे सकते। आपको यह सूची बनाने के लिए < ul > टॅग को लिखकर उसके अंदर < li > टॅग(tag) लिखे और इस टॅग अंदर आप सूची का नाम लिखे। हम आपको इसका कोड नीचे दे रहे है आप उसे नीचे दिए गए HTML EDITOR मे रन करके देखे।
three fruit name.
mango

apple

banana

:- इससे भी हम सुची बना सकते है इसमे ol का अर्थ है ऑडरेड लिस्ट(orderd list), इसे भी ऊपर दिए गए कोड की तरह लिखना है बस अंतर इतना है की इसमे सभी के नाम के आगे क्रमांक आ जाएगा जैसे 1234, abcd, ABCD इस प्रकार और भी है। अगर आप अलग-अलग क्रमांक दर्शाना चाहते है तो आप type="a", type="1" इस प्रकार लिखे आप इसमे बडा A और रोमन शब्द का उपयोग भी कर सकते है।
three fruit name.
mango

apple

banana

< font >,< text >,< b >,< blockquote > और < br > (tag) के बारे मे जानकारी हिंदी मे(IN HINDI)

< font >,< text >,< b >,< blockquote > और < br > (tag) के बारे मे जानकारी

1) __,<text>__</text>,

:- < text > का उपयोग हम जब कोई भी वाक्य लिखते है तो उसके लिए करते है और यदि हमे उसे वाक्य मे स्थित बहुत-से अक्षरो को यदि कलर या कुछ और सजावट या आदि कुछ करने के लिए < font > का उपयोग करते है। < b > का उपयोग किसी अक्षर को मोटा दिखाने के लिए करते है ऐसा एक और टॅग है जिसे < strong > कहते यह भी अक्षरो को मोटा दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है। < blockquote > का उपयोग इसलिए करते है जैसे की आप अपने वेबसाइट पर कोई लेख लिख रहे हो और उसमे से कुछ वाक्य आपने कही और जगह से लिया है तो आप उस वाक्य या परिच्छेद के लिए < blockquote > का उपयोग करेंगे और आप जिस वाक्य या परिच्छेद पर यह टॅग लगाएंगे वह थोडा-सा पीछे की तरफ हो जाएगा। < br > यह दो वाक्यो या परिच्छेद को काटने या उनके बीच दुरी बनाता है अथवा वाक्यो को एक के नीचे एक करता है। हम आपको इन सभी का कोड नीचे दे रहे है आप उसे नीचे दिए HTML EDITOR मे रन करे इससे आप और अच्छे से समझेंगे और सीखेंगे। <text>  India is Great and  Powerfull country.

India's democracy is biggest democracy in the world.
</text>

< table >,< tr >, < td > टॅग(tag) के बारे मे हिंदी मे जानकारी (IN HINDI)

< table >,< tr >, < td > टॅग के बारे मे हिंदी मे जानकारी

:- यह तीनो टॅग मिलकर तालिका यानी की टेबल का निर्माण करते है जिसमे < table > टॅग सबसे पहले लगाया जाता है ताकी सर्वर को यह पता चले की यहाँ से तालिका निर्माण हो रहा है या यहाँ से तालिका शुरु हो रही है और इसमे < tr > लगाने से इसमे आडी रेखा बनती है और < td > लगाने से खडी रेखा बनती है और आप इन दोनो टॅग को जितना लगाएंगे उस तालिका मे उतना रेखाए खीच जाएंगी। आप इसमे एट्रिब्युट लगा सकते है। हम आपको इसका कोड नीचे दे रहे है और आप उस कोड को नीचे दिए गए HTML EDITOR मे लिखकर रन करे।

NAME

CLASS

ADDRESS

Trending Post